
शली शर्मा ब्यूरो चीफ मेट्रो टुडे…..अगर आप एक गरीब हैं पढ़े लिखे नहीं है तो यहां पर आपके साथ भी टिकट काउंटर पर SCAM हो सकता है! हाल ही फिलहाल में यहीं पर एक महिला के साथ टिकट लेने पर SCAM हुआ! महिला ने 1000₹ काउंटर पर क्लर्क को दिए लेकिन क्लर्क ने बिना टिकट दिए 800₹ लौटा दिए। सोचिए एक मिनट में उस गरीब महिला के साथ 200₹ कैसे ठग लिए गए। इसीलिए जब भी आप आनंद विहार टर्मिनल या किसी भी रेलवे स्टेशन पर काउंटर से टिकट खरीदते हैं तो सावधान रहना नहीं तो आपके साथ भी ऐसा SCAM हो सकता है! #TicketScam
आनंद विहार टर्मिनल यहां आने से पहले अपने आप को सतर्क रखें नहीं तो हर कदम पर आपको ठग लिया जाएगा! दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां सबसे ज्यादा टिकट काउंटर SCAM होता है #anandviharterminal
10 साल पहले मेरे साथ भी एक Scam इसी रेलवे स्टेशन पर हुआ था मैं भी लाइन में लगकर काउंटर से टिकट ले रहा था पीछे में बहुत लोग खड़े थे ट्रेन भी छूटने वाली थी जल्दबाजी के चक्कर में मैंने ना देखा ना समझा और कितने पैसे लौटाए गए मैंने गिना भी नहीं! फिर बाद में मुझे पता चला कि ₹100 इसमें कम थे! तो यह SCAM अक्सर रेलवे स्टेशन पर होता है खासकर आनंद विहार टर्मिनल पर तो यहां पर कभी भी आए तो सावधान रहें और सतर्क रहें
.
.


















