April 20, 2026 2:16 am

*स्कूल में कुरान की आयतें लगाईं


*स्कूल में कुरान की आयतें लगाईं, महापुरुषों की तस्वीर गायब:संभल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, बोले- ये इस्लामिक जिहाद चल रहा••••!*

*संभल के सरकारी स्कूल में महापुरुषों की तस्वीर हटाकर कुरान की आयतें लगा दी गईं। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को जैसे इसकी सूचना मिली। वे स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा ये पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद चलाया जा रहा है!*

पूरा मामला चंदौसी तहसील के फतेहगढ़ स्थित नगला पुर्वा गांव का है। सूचना मिलते ही स्कूल पहुंची पुलिस की बजरंग दल कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। वहीं, बीएसए ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूल की महिला प्रिंसिपल और एक टीचर को सस्पेंड किया है!*

*सरकारी स्कूल की दीवार पर कुरान की आयतों की तस्वीर लगी थी। टीचर मोहम्मद नाजिम ने इन्हें उतारा!*

*पूरा मामला विस्तार से चंदौसी के नगला पुर्वा गांव स्थित सरकारी स्कूल में शुक्रवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। करीब 12 बजे पहुंचे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल के अंदर घुसकर चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि स्कूल की दीवारों पर कुरान की आयतें लगाई गई थीं। जबकि, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, मां सरस्वती, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरें एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखी थीं!*

*कार्यकर्ताओं ने इसे सरकारी स्कूल में नियमों के खिलाफ बताया। महिला हेडमास्टर और सहायक शिक्षक से सवाल पूछने लगे। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जब स्कूल स्टाफ और कार्यकर्ताओं को शांत कराना चाहा तो कार्यकर्ताओं की उनसे तीखी बहस हो गई!*

*स्कूल की महिला प्रिंसिपल पुष्पा देवी ने इस पूरे मामले के लिए टीचर मोहम्मद नाजिम को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, टीचर ने आरोपों को लेकर अपनी सफाई दी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए पुलिस मामले कि जांच कर रही है!!*

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।