
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की #हेरोइन व गाड़ी सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार।
सीआईए-02 टीम ने हिसार-अंबाला रोड से दबोचे आरोपी, पंजाब से लेकर आए थे नशे की खेप।
पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में लगातार जारी है नशा तस्करों पर प्रहार।
#अंबालापुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर अंबाला क्षेत्र के अंतर्गत घेल मोड़ के पास हिसार-अंबाला रोड से #दोनशातस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 806.98 ग्राम #हेरोइन और एक गाड़ी बरामद की गई है। इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत करोड़ों रुपए में आंकी गई है।
गुप्त सूचना: सीआईए-2 टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर थाना सदर अंबाला क्षेत्र में सप्लाई के लिए खड़े हैं।
तुरंत एक्शन: सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक मनोज कुमार, करमचन्द, सहायक उप निरीक्षक अजीत पाल, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, सिपाही सुनील कुमार की टीम ने तुरंत दबिश दी और गाड़ी सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
बंटी उर्फ बादल निवासी: डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी
सोनू निवासी: डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी के रूप में हुई है।
थाना सदर अंबाला में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी यह नशे की खेप पंजाब से लेकर आए थे, जिसे अंबाला और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है ताकि इस तस्करी में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
अंबाला पुलिस की अपील:
अंबाला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना रही है और एक-एक तस्कर की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
जनहित में संदेश: यदि आपके आसपास भी कोई नशा तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत अंबाला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर – 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और समय रहते ठोस कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



















