
*अब जिम्मेदार अधिकारियों से हो वसूली*
*कटले से मोटा राजस्व मिलता है सरकार को*
सुशील शंकर एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट जयपुर से । बड़ी चौपड़ स्थित मनिहारी कटले में लगी आग को बुझाने में 16 घंटे लग गए जब की इस आग को एक घंटे में बुझाया जा सकता था और एक बड़े नुकसान को मामूली नुकसान में बदला जा सकता था लेकिन वहां जयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ढाई वर्ष पहले 4 करोड़ से ज्यादा खर्च करके लगाया फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह नाकारा साबित हुआ और हद से ज्यादा लापरवाहियों के चलते 25 दुकानों और उनके परिवारों के साथ यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी भारी संकट में डाल दिया है। यह कटला जो सरकार को भारी राजस्व प्रदान करता है उसका लाभ भी यहां के व्यापारियों को नहीं मिला, जब जिस जगह से राजस्व आ रहा है वहां तो सरकार को विशेष सुरक्षा इंतजाम के साथ कई सुविधाएं विकसित करनी चाहिए थीं लेकिन वहां ऐसा कुछ भी नहीं था।अब राज्य सरकार को फायर सेफ्टी सिस्टम की नाकामी के जिम्मेदार अधिकारियों से नकद वसूली कर व्यापारियों का घाटा पूरा करना चाहिए ताकि आगे से कोई भी लापरवाहियों को करने से डरे और सिस्टम सही चलता रहे।



















