
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरभ दास एक दूसरे से बात करते हुए जयपुर के भैंस के तबेले में चल रहे स्कूल के मुद्दे पर बात कर रहे हैं, और उसमें आशुतोष रांका के द्वारा कहा जाता है कि स्कूल ठीक करो अभियान के तहत उसके और उसकी टीम के द्वारा बगरू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला रामपुरा गांव में स्कूल जो भैंसों के तबेले में चल रहा था उसका पैसा राजस्थान के सरकार के द्वारा इन लोगों के प्रदर्शन करने के बाद जारी कर दिया गया और 1 सितंबर से स्कूल का कार्य शुरू होगा। जबकि बगरू विधानसभा के विधायक के द्वारा कहा गया कि यह स्कूल 1 साल पहले से ही जर्जर चिन्हित कर दिया गया था और इसके बच्चे गांव में ही एक व्यक्ति के मकान में पढ़ रहे थे और ₹1200000 पहले से ही स्कूल के लिए जारी कर दिया गया है और₹600000 इन लोगों के प्रदर्शन करने से पहले वहां के स्थानीय विधायक के द्वारा स्कूल के लिए दे दिया गया है। इतना ही नहीं वहां के ग्रामीणों ने भी बताया कि स्कूल के लिए ₹1200000 पहले से जारी हो चुके हैं और यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने आई है।



















