
अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 
7 करोड़ का मकान, पर जुबान 7 कौड़ी की भी नहीं!
ये है गाजियाबाद के शास्त्रीनगर का वो वीडियो जो आज पूरे सोशल मीडिया पर वायरल है।
एक बेजुबान कुत्ते को लेकर पड़ोसियों से बहस, और इस 7 करोड़ वाले साहबजादे का डायलॉग सुनो –
“पैसों से खरीदूंगा… पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा… घर देख ले, 7 करोड़ का घर है!”
अरे वाह रे अमीरजादे!
तेरे बाप ने 7 करोड़ का घर तो बना दिया, पर तमीज देना भूल गया।
तुझे लगता है 2-4 गड्डी फेंक कर तू थाने को, कोतवाली को, कानून को खरीद लेगा?
भाई साहब, कानून तेरी गली का कुत्ता नहीं है जो नोट दिखाते ही दुम हिलाने लगे।
पैसा होगा तेरे पास, पर इस वीडियो में तू गरीब ही दिख रहा है – दिमाग से, दिल से और इंसानियत से।
आज 7 करोड़ का घमंड है, कल इसी घमंड ने बड़े-बड़ों को सड़क पर ला दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस से निवेदन है – जरा इनके 7 करोड़ के नोटों की गर्मी तो चेक करो!



















