
आरती ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
पिछले दिनों से अस्वस्थ था ।आज हमारा प्यारा ब्रूनो हमें छोड़कर हमेशा के लिए संसार से चला गया।
आज मन नि:शब्द है दिल बहुत उदास है। ऐसा लगता है जैसे परिवार का एक सदस्य हमसे दूर चला गया हो। ब्रूनो 2016 से घर की चार दिवारी में आंखों के सामने खेलते कूदते न जाने कब मेरे घर का एक सदस्य बन गया | उसकी यादें, उसकी शरारतें और उसका निस्वार्थ वफादारी हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेगा।
अलविदा मेरे प्यारे ब्रूनो…
पशु अधिक वफादार होते हैं यह तेरे से हमने सीखा।
आज घर में एक सुन्नापन सा छा गया
इस घर व परिवार से जुड़ी तेरी यादें वह एहसास तनिक भी कम नहीं होगी



















