
रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
टिकट कैंसिल न हो और 1 ही बर्थ पर 2 पैसेंजर अपना सफर कर सकें।
इसलिए रेलवे ने RAC की सुविधा बनाई है। क्योंकि कई बार ऐसा होता कि लोगों का सफर करना बेहद जरूरी होता है, ऐसे में RAC भी मिलने पर वह चैन की सांस लेते हैं। लेकिन महिला का सवाल यह है कि ‘आखिर वह एक पुरुष के साथ RAC सीट पर कैसे सफर करेगी?’RAC सीट पर एक महिला- एक पुरुष
किसी भी महिला के लिए अंजान शख्स के साथ एक ही RAC सीट पर एडजस्ट कर पाना मुश्किल होता है। एक महिला यात्री बताती है कि ‘मेरा टिकट RAC हुआ है और मुझे एक लड़के के साथ टिकट दिया है। मतलब रेलवे को जरा भी नहीं लगता कि वुमेन सेफ्टी भी कुछ होती है। अब इनके साथ मैं कैसे रात भर रहूं और पूरी रात की बात है। कंप्लेन के लिए कोई टीटीई भी नहीं आ रहा।’
रेलवे ऐसे कैसे कर सकता है?
महिला सवाल उठाती है कि ‘रेलवे ऐसे कैसे कर सकता हैं?, मुझे मेरी समस्या का समाधान तो चाहिए। चाहे जैसे, रात भर की जर्नी के लिए रेलवे को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।’ इंटरनेट पर पहले भी एक RAC सीट की घटनाएं वायरल हुई है। जिसमें पर महिला और पुरुष दोनों को एक सीट दी गई थी। जिसे लेकर बवाल हुआ था। बीतें दिनों RAC सीट मिलने को लेकर एक महिला TTE से भिड़ गई थी।
RAC के नियम
रेलवे के नियमों के मुताबिक, RAC सीट पर 2 अंजान यात्री बैठ सकते हैं। उनके पुरुष-महिला, महिला-महिला या पुरुष होने से फर्क नहीं पड़ता।
IRCTC या भारतीय रेलवे कभी भी जेंडर के आधार पर RAC सीटों को अलॉटमेंट नहीं रोकता।
हालांकि, सीट अलॉटमेंट के दौरान रेलवे की ओर इस बात की पूरी कोशिश होती है कि पुरुष-पुरुश और महिला-महिला को ही लोअर बर्थ मिले।
मगर यह कोशिश कोई गारंटी नहीं होती। फिर भी अगर महिला पैसेंजर को पुरुष के साथ सीट शेयरिंग पर आपत्ति है, तो वह TTE से या 139 पर शिकायत करके इसका हल ले सकती हैं।
टिकट कैंसिल करने का विकल्प?
अब कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में जहां इस मामले में महिला का साथ देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसके खिलाफ भी बोल रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि महिला को अपनी RAC सीट फोल्ड करके बैठ जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- RAC का फुल पैसा लेकर आधी सीट देना गलत है। जबकि दूसरे यूजर का कहना था कि ‘हर किसी के पास RAC में यात्रा करने या टिकट कैंसिल करके पूरा रिफंड पाने का विकल्प होता है



















