
रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
आईबी पूर्व में भी अगर कोई पेपर लीक में या सॉल्वर गैंग में रहा है तो उसके नंबर उसकी गतिविधियों को ट्रेस कर रही थी..!
उसके अलावा अबनॉर्मल सेंटर चुनने वाले जैसे मान लिजीए की कोई तमिलनाडु का है और यूपी का सेंटर चुन रहा है तो उसे पर भी नजर रखी जा रही थी कि क्या कारण हो सकता है अगर कोई यूपी का मूल निवासी है वह चुन रहा है तो समझ में आता है अगर कोई तमिल जो तमिलनाडु में ही रहता है उसका यूपी से कोई लेना-देना नहीं हुआ अगर यूपी चुन रहा है तो एसे तमाम गतिविधियों पर NTA की नजर थी !
फिर एनटीए ने देखा कि कई विद्यार्थी जो लखीसराय के आसपास के नहीं है वह अपना सेंटर बदलकर लखीसराय कर रहे हैं !
उधर IB 2023 में पेपर सॉल्विंग गैंग चलने वाले जो गिरफ्तार किया गया था उसका नंबर सर्विलांस पर रखी थी हालांकि 2023 में वह गैंग का सरगना सबूत के अभाव में छूट गया था तो इस बार प्लानिंग यह बना कि पहले इनकी मोड्स ऑपरेंडी समझी जाए कि यह किस तरह से गैंग को ऑपरेट करते हैं ..!
फिर पेपर सॉल्विंग गैंग ने 50-50 लाख में कई विद्यार्थियों से उनकी जगह पर किसी ब्रिलिएंट स्टूडेंट को बिठाने का सौदा किया था और उसके बाद इन्होंने जिनको बिठाया आप उनका प्रोफाइल देखीये कि उनके मां-बाप ने उनको पढ़ने के लिए कितना मेहनत की होगी ..!
लेकिन वह मात्र 15 लाख रुपए में अपना भविष्य बर्बाद करने के लिए तैयार हो गए,
और वह दूसरे के जगह पर परीक्षा देने के लिए तैयार हो गए!
उसके बाद भी एनटीए और IB सोच रही थी कि आखिर यह लोग बायोमेट्रिक कैसे करते हैं तब जाकर पता चला कि जिस एजेंसी को बायोमेट्रिक का कॉन्ट्रैक्ट उस सेंटर पर दिया गया था उन्होंने उस एजेंसी को भी कुछ लख रुपए देकर तोड़ लिया था उसके 15 कर्मचारी इस गैंग से मिले हुए थे जो फर्जी तरीके से बायोमेट्रिक कर रहे थे !
उसके बाद जब यह सॉल्वर लोग सेंटर पर पहुंचे वहां पहले से जाल बिछा दिया गया था सभी के सभी लोग गिरफ्तार हो गए !
और इन्हें गिरफ्तार रंगे हाथों किया गया जब यह बायोमेट्रिक दूसरे के जगह पर कर रहे थे ताकि इस बार सबूत न छूटे..!
मुझे इसमें सबसे बड़ा अफसोस यह हो रहा है कि यह जो लोग दूसरे के जगह पर पेपर देने के लिए तैयार हो गए थे आप इनका एक बार प्रोफाइल पढ़ लीजिए और सोचिए कि जब उनके सामने इतना शानदार उज्जवल भविष्य इंतजार कर रहा था फिर उन्होंने मात्र कुछ लालच के लिए एक अंधेरा रास्ता क्यों चुना!



















