
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट
जयपुर। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भंवरजी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से गोविंद देवजी मंदिर सत्संग भवन में गुरुवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस सेवा अभियान में 1100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया । देर रात तक चले इस इस अवसर पर लोगों को आवश्यक निशुल्क दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए।
शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थाइराइड, आंख, नाक-कान-गला, हड्डी, पेट, त्वचा (स्कीन) संबंधी विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की और परामर्श देने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयों के साथ आंखों के चश्मे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन किया और हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की। उन्हीं के आदर्शों और प्रेरणा से संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, बालमुकुन्द आचार्य, भाजपा नेता रवि नैयर, संजय टांक, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
शिविर की व्यवस्थाओं में समाजसेवी संजय टॉक, महेंद्र यादव, गजानंद योगी, लवकुश चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।#



















