
अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट एक व्यक्ति ने दो महीने पहले ही AC कोच का टिकट बुक करवाया था। जब वह अपनी सीट पर बैठने गया तो देखा कि वहाँ पहले से एक महिला बैठी हुई थी और कह रही थी कि ये सीट उसकी है।
व्यक्ति ने महिला को अपना दो महीने पहले बुक किया हुआ AC का टिकट दिखाया, लेकिन महिला फिर भी सीट से नहीं उठी। इसलिए उसने TT को बुलाने की बहुत कोशिश की, पर TT आए ही नहीं।
मजबूरन उसे आधा सफर गेट के पास बैठकर करना पड़ा। जब काफी देर बाद TT आए तो उल्टा उसी से कहने लगे कि “इस महिला को नहीं हटा सकते, आप जैसे-तैसे एडजस्ट करके चले जाइए।
तब उस व्यक्ति को समझ आ गया कि TT ने उसकी सीट बेच दी है और महिला ने पैसे देकर वो सीट खरीद ली है। जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो TT बोला, “जहाँ शिकायत करनी है कर दो, RPF आएगी तो भी इसको नहीं हटा पाएगी, तू क्या हटाएगा।
ये कहकर TT वहाँ से चला गया और उस व्यक्ति को पूरा सफर बाथरूम के पास बैठकर करना पड़ा, जबकि उसके पास कन्फर्म टिकट था।



















