April 20, 2026 2:40 am

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा (सोनू) की हत्या की यह सनसनीखेज वारदात 7-8 अप्रैल 2026 की है। पुलिस की प्राथमिक जांच और परिजनों के बयानों ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलू ब्यूरो चीफ की कलम से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा (सोनू) की हत्या की यह सनसनीखेज वारदात 7-8 अप्रैल 2026 की है। पुलिस की प्राथमिक जांच और परिजनों के बयानों ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू, जो हाथरस के ‘गली जैराधे’ क्षेत्र के निवासी थे और पेशे से पत्रकार थे। उनका शव 8 अप्रैल 2026 की सुबह शहर के एक गंदे नाले में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि एक मकान को लेकर पिछले 2 वर्षों से पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गयी

यह घटना बहुत ही निंदनीय है उत्तर प्रदेश शासन को ऐसे प्रकरण में शीघ्र ही संज्ञान लेना चाहिए और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।