
सुशील विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट राजस्थान के चुरू स्थित सालासर बालाजी धाम का मामला अब और गंभीर हो गया है।
पहले वायरल वीडियो में श्रद्धालुओं से मारपीट के आरोप लगे, अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वही श्रद्धालु माफी मांगते दिख रहे हैं।
लेकिन हिसार पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार ने मीडिया से बातचीत में बड़ा खुलासा किया — उनका कहना है कि माफी वाला वीडियो दबाव और डर के माहौल में बनवाया गया।
परिवार का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर वीडियो नहीं बनाया तो महिलाओं से छेड़छाड़ और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी सहयोग न करने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ितों के अनुसार:
• मोबाइल से मारपीट के वीडियो डिलीट करवाए गए
• करीब 4 घंटे तक कमरे में बंद रखा गया
• विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई
वहीं मंदिर प्रशासन पहले ही इन आरोपों को एकतरफा बता चुका है।
अब सवाल बड़ा है — सच कौन बोल रहा है? और क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? 
salasar balaji controversy, churu temple fight, hisar family allegations, rajasthan viral news, temple security issue, balaji dham case, sc st threat allegation



















