
*चंदे के 5100 रुपए नहीं देने पर सालासर मंदिर में हिसार के परिवार की हत्या की साजिश*
*पुलिस बुलाकर पीटा गया, कमरे में बंद करके वीडियो डिलीट करवाई गई, SC/ ST केस की धमकी देकर माफीनामा लिखवाया गया*
*अमित शाह तक पहुंची बात तो परिवार को तथाकथित गुंडे पुजारियों ने रिहा किया*
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की कलम से राजस्थान के जिस सालासर बालाजी मंदिर में हिसार के परिवार के साथ मारपीट हुई है उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि उनके ससुरजी बीमार है। वह मोबाइल से अपने ससुर जी को मंदिर प्रतिमा के दर्शन करवा रही थी। तभी वहां मंदिर के गार्ड ने उनसे आकर कहा कि वह बिना 5100 रुपए की पर्ची कटवाए यहां पर वीडियो नहीं बना सकती है, ये कहकर उसने हाथ से मोबाइल छीन लिया और धक्का मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया।
महिला के अनुसार परिवार के अन्य लोग बेटी, पति व अन्य जब उसको छुड़वाने के लिए आए तो मंदिर में तैनात 30 से ज्यादा लोग आकर उनके पूरे परिवार के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट करने लगे। महिलाओं, बच्चियों को जमीन पर गिराकर लात घूंसों से मारा गया। बाल खींचे गए व उनके साथ बदसलूकी की गई।
इसके बाद उनके पूरे परिवार को मंदिर में बने एक कमरे में 4 घंटे बंधक बनाकर रखा गया। वहां पर पुलिस बुलाकर परिवार के पुरुषों के साथ मारपीट की गई।
उनके खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज करवाने की धमकी देकर उनके फोन से वीडियो डिलीट करवाई गई, जबरदस्ती उनसे गलती मनवाते हुए माफीनामा लिखवाया गया।
परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पूरे परिवार की हत्या होने वाली थी। आखिरी समय में मैने मंदिर के पुजारियों को बताया कि वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है और गृहमंत्री अमित शाह उनके नजदीकी हैं। ये सुनने के बाद पुजारियों (गुंडों) ने उनके वहां से जाने दिया गया। मंदिर से निकलने के बाद भी उनका पीछा किया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि मंदिर पर कुछ तथाकथित गुंडे तत्वों ने कब्जा किया हुआ है जो खुद को पुजारी बताते हैं। इनका काम सिर्फ लोगों से पैसे की वसूली करना है। जो पैसे देता है उसी को मंदिर में दर्शन करने दिए जाते हैं बाकियों के साथ ये बाउंसर इसी तरह मारपीट करते हैं। 
परिवार ने बालाजी मंदिर सालासर को इन गुंडों के कब्जे से मुक्त करवाने की मांग की है।



















