April 20, 2026 12:56 am

आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु डीबीटी राशि हस्तांतरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी

संदीप ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु डीबीटी राशि हस्तांतरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी द्वारा 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 सेट यूनिफॉर्म के लिए ₹1000 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

इस सुअवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न क्षेत्रों से पधारी मातृशक्ति का अभिनंदन किया तथा सभी का उत्साहवर्धन किया।

यह पहल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि एवं सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य की हमारी सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।