
रश्मी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट देहरादून के रायपुर थाने में हिरासत में मौत से हड़कंप!
PRD कर्मी की मौत पर उठे बड़े सवाल – हत्या या आत्महत्या? परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
#उत्तराखंड #पुलिस #देहरादून #लेटेस्ट #न्यूज
आरोप है कि जब पेट्रोल के पैसे मांगे गए तो जवान ने मौके पर हंगामा शुरू किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल करवाने के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गई। बताया गयया है कि मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस जवान को थाने ले आई। जवान को हवालात में बंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि रतूड़ी ने हवालात में रखे कंबल को फाड़कंर फंदा बनाया, इसके बाद गेट से लटक गया। आनन-फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने जवान को मृृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक,लाडपुर के महादेव फ्यूल पंप पर ये सारा बवाल हुआ था।


















