April 20, 2026 12:31 am

यह मामला सिमरन नाम की एक कर्मचारी का है, जो वियतनाम ट्रिप के लिए एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रही थी. उसकी छुट्टी पहले ही मंजूर हो

यह मामला सिमरन नाम की एक कर्मचारी का है, जो वियतनाम ट्रिप के लिए एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रही थी. उसकी छुट्टी पहले ही मंजूर हो चुकी थी और वह बेफिक्र होकर यात्रा की तैयारी में थी.लेकिन बोर्डिंग से ठीक पहले ऑफिस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर संदेश आया कि एक जरूरी प्रोजेक्ट के कारण उसकी लीव तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उसे तुरंत दफ्तर लौटना होगा.अचानक मिले इस संदेश से सिमरन नाराज हो गई.उसने एयरपोर्ट से ही वीडियो बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उसने कहा कि वह काम इसलिए करती है ताकि अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी सके और घूम-फिर सके. उसके मुताबिक, जब छुट्टी स्वीकृत हो चुकी थी तो आखिरी वक्त पर उसे रद्द करना गलत है.

सिमरन ने साफ कहा कि वह अब 10 दिन बाद ही लैपटॉप खोलेगी और कंपनी की इमरजेंसी उसकी निजी जिंदगी से बड़ी नहीं है.उसने यह भी जोड़ा कि नौकरी की उसे चिंता नहीं है.जरूरत पड़ी तो दूसरी मिल जाएगी। वीडियो में उसने अपने मैनेजर को भी तीखे शब्दों में जवाब दिया

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।