
भारत में बदलती लाइफस्टाइल और सोच का असर अब खरीदारी के ट्रेंड में भी साफ नजर आ रहा है। वैलेंटाइन वीक 2026 के दौरान क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर हुई बिक्री के आंकड़े यही कहानी बयां कर रहे हैं। 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की तुलना में इस बार कंडोम और अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स की बिक्री तीन गुना (3x) बढ़ी है। यह ट्रेंड युवाओं में बढ़ती जागरूकता और खुलापन दर्शाता है।
सिर्फ इंटिमेसी प्रोडक्ट्स ही नहीं, ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में भी दिलचस्प ऑर्डर सामने आए। कटक में एक ग्राहक ने एक ही बार में 15,093 रुपये का मेकअप सामान ऑर्डर किया, जबकि सूरत में एक यूजर ने बाथ, बॉडी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपये खर्च किए।
ये आंकड़े बताते हैं कि भारत में कंज्यूमर बिहेवियर तेजी से बदल रहा है और खास मौकों पर लोग खुलकर खरीदारी कर रहे हैं


















