
दिनांक 14/02/2026 को ट्रेन संख्या 12015 के C9 कोच के सीट नंबर 2 के महिला यात्री का जयपुर जंक्शन पर उतरते समय बैग छूट गया था जिसकी सूचना कुछ समय बाद कोच में कार्यरत ऑन ड्यूटी टीटीई श्री विकास हुड्डा जी को मिली, तो उन्होंने प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लेते हुए सी9 कोच में जाकर चेक किया तो उन्हें वहाँ बैग मिल गया जिससे टीटीई महोदय ने गाड़ी संख्या 12016 से रिटर्न आते समय जयपुर स्टेशन पर उस महिला यात्री को उनका छूटा हुआ बैग सकुशल लौटाया,जिसके लिए उस महिला यात्री ने रेलवे और टीटीई दोनों का आभार व्यक्त किया ।


















