
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक लॉक कार में तीन लोगों के शव मिलने के मामले में पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एक स्वयंभू ‘मौलाना’ को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान कमरुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह एक मौलाना है। वह खुद को काला जादू करने वाला बताता है। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक लॉक कार में तीन लोगों के शव मिलने के मामले में पहली गिरफ्तारी की है।
8 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल आई कि एक कार में तीन लोग बेहोश पड़े हैं। मृतकों की पहचान रणधीर (76 वर्ष, बापरोला निवासी), शिव नरेश सिंह (47 वर्ष, नगली डेयरी से प्रॉपर्टी डीलर) और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष, जहांगीरपुरी निवासी) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर में एक लॉक्ड कार के अंदर इनके शव मिले थे, जिसमें रणधीर ड्राइवर सीट पर और बाकी दो पीछे की सीट पर बैठे थे।
तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह मामला शुरू में सामूहिक आत्महत्या या जहर से मौत का संदेह था, लेकिन जांच में आगे बढ़ते हुए अब हत्या का एंगल मजबूत हो गया। कार की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, नकदी, हेलमेट, जैकेट, आधार कार्ड और अन्य व्यक्तिगत सामान मिले।


















