April 20, 2026 12:33 am

*अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*चोरी की कार, 20.8 किलो गांजा व 5 लाख नकद बरामद, तीन बड़ी वारदातों का खुलासा; दो शातिर गिरफ्तार*

सुशील विग गोरखपुर

संतकबीरनगर। ज

नपद पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चारपहिया कार, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, लगभग 5 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर जनपद में हुई तीन वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, बखिरा थाना, कोतवाली खलीलाबाद एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 05 फरवरी 2026 को बालूसाशन पुल के पास से रमेश शाह (गोपालगंज, बिहार) और मोहम्मद सिराज (मुजफ्फरपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 49/2026 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने

अक्टूबर 2025 में खलीलाबाद से होंडा मोबिलियो,

दिसंबर 2025 में बखिरा से बोलेरो,

जनवरी 2026 में बरदहिया बाजार से बोलेरो वाहन चोरी किया था।

गिरोह उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी कर बिहार ले जाकर कबाड़ियों और अन्य लोगों को कम दाम में बेच देता था।

गांजा तस्करी की भी पुष्टि

मुख्य अभियुक्त रमेश शाह ने बताया कि बरामद वैगनार कार में रखा गांजा अधिक मुनाफे के लिए बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था। वाहन चोरी के साथ-साथ गिरोह नशीले पदार्थों की तस्करी में भी संलिप्त था।

आपराधिक इतिहास लंबा

रमेश शाह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके शातिर अपराधी होने की पुष्टि होती है।

पुलिस टीम को पुरस्कार

इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।