
राश्मि शर्मा ब्यूरू चीफ की रिपोर्ट
मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ लगातार सुर्खियों में हैं। तमाम विवादों के बीच बीते 30 अक्टूबर को दिल्ली में कॉन्सर्ट के साथ उन्होंने अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत की। इस दौरान सिंगर ने जहां अपने गीतों पर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं स्टेज से NEET पेपर लीक के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों पर अपनी चुप्पी का भी जवाब दिया। दिलजीत ने अभिजीत दिपके या CJP का नाम लिए बिना कहा कि किसी को भी पंजाबियों को लड़ना नहीं सिखाना चाहिए। दिलचस्प है कि इसके बाद इंस्टाग्राम पर अभिजीत दिपके ने दिलजीत से उन्हें माफ करने के लिए कहा है। दूसरी ओर, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने आने वाले टूर, अपने से जुड़े विवादों और अन्य विषयों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह बिहार में भी एक कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन उनसे भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया।
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव पर खुलासा किया कि वह पिछले साल भी बिहार में एक कॉन्सर्ट आयोजित करना चाहते थे, लेकिन भीड़ को संभालने के मामले में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। जबकि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के अभिजीत दिपके की दिलजीत दोसांझ से सार्वजनिक रूप से माफी तब आई है, जब इससे पहले उन्होंने सिंगर का मजाक उड़ाया था। शुक्रवार शाम दिल्ली के कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ की बात सुन, दिपके ने अब कहा है कि सिंगर के ‘छोटे भाई’ जैसे हैं।


















