
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
Hanuman Ansh के प्रसिद्ध Singer सुनील लोधी जी का आगमन हुआ Shivaji Career Institute, चौमूँ में, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपनी मधुर आवाज़ में सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
सुनील लोधी जी ने बच्चों के साथ इस खूबसूरत मुलाकात के दौरान कहा कि जब भी वे जयपुर आएँगे, तो चौमूँ के शिवाजी स्कूल में ज़रूर आएँगे और अपने प्यारे-प्यारे भजनों से बच्चों को फिर से भक्तिमय माहौल का अनुभव कराएँगे।
बच्चों के चेहरों की खुशी, भक्ति की मधुर धुन और सुनील लोधी जी की शानदार प्रस्तुति ने इस पल को और भी खास बना दिया।



















