
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट
*थाना मोती डूंगरी को मिली बड़ी सफलता*
जयपुर,मालिक के घर से लाखों के गहने चुराने वाली घरेलू नौकरानी को मोतीडूंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चुराए हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत के गहने बरामद किए हैं।
डीसीपी (ईस्ट) रंजिता शर्मा के अनुसार पीड़िता स्नेह गुलाबराय निवासी अशोक चौक आदर्श नगर अपने मां-बाप के साथ रहती है। परिवार ने पीढ़ी दर पीढ़ी चल रही परंपरा के अनुसार 3 सितंबर को शीतला सप्तमी देवी पूजा में सोने की चेन और हीरे जड़ित सोने का पैंडिल उपयोग में लिया था। इसी बीच शातिर नौकरानी नजर बचाकर गहने चुराकर पार हो गई।
आनंदपुरी निवासी घरेलू नौकरानी वर्षा तोलानी (36) पत्नी अनिल तोलानी 29 अगस्त से काम करने नहीं आ रही थी। वह अचाकन 3 सितंबर की शाम पहुंची और अपनी पगार देने की बात कही। परिवार ने वर्षा को पुरानी पगार के पैसे दिए तो वह अपनी बेटी का इंतजार करने की कहकर रसोई में काम करने लगी। इसी दिन परिवार ने रसोई में पूजा की थी जहां से आरोपी महिला ने गहने चुरा लिए। पीड़िता की मां रसाई में पहुंची तो गहने गायब मिले।
पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में टूटी महिला के पास से चोरी के करीब 10 लाख रुपए कीमत के गहने बरामद कर लिए। उसने कबूला कि वह गहनों को बेचने की फिराक में थी।
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार नौकरानी पर घर की सदस्या की तरह विश्वास करता था जिसमें उसने दगा दिया।
पुलिस टीम= अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पारसमल जैन, सहायक पुलिस आयुक्त नारायण कुमार बाजिया, पुलिस थाना इंचार्ज मोहन सिंह, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक घमंडी लाल।
कांस्टेबल भौम सिंह, राजेश, कन्हैया लाल और महिला कांस्टेबल मारुति शामिल रही।( इस केस को सुलझाने में मुख्य भूमिका कांस्टेबल भौम सिंह और कन्हैया लाल की रही।)
आमजन को सुझाव; जयपुर पुलिस निरंतर अपील करती रहती है कि घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं क्योंकि यह घरेलू सुरक्षा के लिए जरूरी है।


















