
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
*डॉक्टर के काले कारनामो पर पर्दा डालने की कोशिश तो नही की जा रही है।*
क्या आपको नहीं लगता कि :
*बेथेल हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला नर्स के संगीन आरोपों के पश्चात उक्त प्रकरण को :*
* *क्या उच्च स्तरीय जांच हेतु SOG/CBI को नहीं सौंपना चाहिए।*
एक महिला डॉ के पेशे से जुड़े डॉ पर,उसकी ही सबसे विश्वशनीय नर्स द्वारा यह कहना कि *इसने करीब 100 महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया है। पूरे मेडिकल जगत को बदनाम करने वाला है।*
मैं, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध करता हूं कि आप अपने स्वभाव और कर्तव्य के माफिक इस प्रकरण को भी गंभीरता से लेने का कष्ट करे।
सच और झूठ का पता तो इन्वेस्टिगेशन से ही लगाया जा सकता है,लेकिन :
*जब तक कथित आरोपी महिला की जमानत नहीं हो जाती है,तब तक यह संभव नहीं है।*
सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला को गिरफ्तार ही इसलिए करवाया गया है ताकि पीछे डॉ आराम से वो सारे सबूत/दस्तावेज नष्ट कर सके,जिसकी जानकारी या तो डॉ को है या फिर कथित महिला के पास।
सूत्र तो यहां तक कहते है कि उक्त डॉ ने अपना सारा पैसा और परिवार पहले से ही विदेश(शायद कनाडा) में शिफ्ट कर रखा है और अब खुद ही भागने की फिराक में है।
*इसलिए न्यायहित में हमारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से निवेदन है कि जब तक कथित आरोपी महिला की जमानत नहीं हो जाती तब तक निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यवाही हेतु उक्त डॉ के भी तमाम संदिग्ध ठिकानों को सील कर दिया जावे और इसके कही और भाग जाने पर रोक लगाई जावे।*



















