
रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट अपनी बहन बेटियों को बचा लो ऐसे लोगों से – धर्म के नाम पे लोगों को मूर्ख बना के इतने पैसे बनते है की इस फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा ने 20 लाख के पैकेज की नौकरी भी छोड़ दी – अब कई औरतीं की अश्लील वीडियो बना उनका शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में मथुरा से हुआ गिरफ्तार
फोटो में दिख रहे इस फर्जी बाबा कहें , ठग कहें या बलात्कारी अभिषेक मिश्रा जिसने रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और एक कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर जॉब की लेकिन फिर इसने देखा कि धर्म के नाम पे महिलाओं का शोषण करना और पैसे बनाना ज़्यादा ही आसान है तो 20 लाख वाली जॉब छोड़कर 3 साल पहले मथुरा आकर एक धार्मिक संस्था से जुड़ के एक किराए के घर में रहकर ऑनलाइन प्रवचन शुरू कर दिए।
अपना नाम अभिषेक मिश्रा से बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया और शुरू हो गया लोगों को ठगने और महिलाओं के शारीरिक शोषण का काम
लोगों को लगा बाबा त्यागी है जिसने 20 लाख का पैकेज छोड़ धर्म का रास्ता अपनाया तो पढ़े–लिखे बाबा से नौजवान लड़के और लड़कियां जुड़ने लगे – ये फर्जी बाबा उन्हें मथुरा बुला के उनका गंधर्व विवाह करवाने लगा
जिनकी शादी करवाता उनको कुछ दिन अपने पास कमरे पर रखता। प्रसाद के नाम पर लड़कियों को नशीला दूध पिलाता। बेहोश करके उनकी वीडियो बना लेता , शारीरिक शोषण कर लेता और फिर ब्लैकमेल का खेल शुरू करके उनसे लाखों रुपए वसूलता।
इन्हीं पैसों से अभिषेक मिश्रा ने मथुरा में अपना खुद का घर खरीद लिया। मोबाइल में करीब 20 से ऊपर लड़कियों के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं




















