
अरत्ती ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
अभी अभी दुखद समाचार प्राप्त हुआ मन आहत है, तहसील भनोली अल्मोड़ा मे कार्यरत मुख्य प्रसासनिक अधिकारी श्री प्रमोद नाथ गोस्वामी जी के वीर पुत्र भारतीय सेना के यूनिट 5 असम मे लेफ्टिनेंट श्री बीरेश्वर गोस्वामी जी कल जम्मू कश्मीर के राजोरी मे आतंकवादियो से मुठभेड़ मे वीरगति को प्राप्त हो गये।
भारत माता के इस वीर पुत्र लेफ्टिनेंट श्री बीरेश्वर गोस्वामी जी मात्र 25 वर्ष 08 माह की उम् मे अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।
लेफ्टिनेंट श्री बीरेश्वर गोस्वामी जी का पार्थीव शरीर राजोरी से जम्मू भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से और जम्मू से पंतनगर सेना के विशेष एअर क्राफ्ट और पंतनगर से अल्मोड़ा सेना के हेलीकॉप्टर से लाया जायेगा।



















