
अशोक ब्यूरो चीफ kay कलम से ये बंदा याद है आपको? कभी ये मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) की दुनिया का किंग था। एक सेकेंड के अरबों कमाता था। इसके पास सैकड़ों घर, गाड़ियां और होटल थे। कोई रिश्तेदार 1 आईफोन लेने को बोलता, तो उसे दसियों दिला देता था। वो भी आज के समय में, जब रिश्तेदार को देखते ही जूता निकालने का मन करता है।
लेकिन, कई महीनों से इसे आपने शायद ही देखा होगा। इस देश में नेटवर्क मार्केटिंग के हर सफल आदमी के साथ यही होता है। उसे गायब कर दिया जाता है। और गायब कौन करता है? यही अंबानी और अडानी।
दरअसल, ये दोनों अरबपति चाहते ही नहीं कि कोई इनसे ज्यादा अमीर बने। किसी का इनसे ज्यादा नाम हो। किसी दूसरी फील्ड का आदमी तो वैसे भी इनसे ज्यादा अमीर नहीं बन पाएगा। लेकिन, नेटवर्क मार्केटिंग वाले कुछ ही महीनों में कमाई के मामले में इनसे आगे निकल सकते हैं। यही वजह है कि नेटवर्क मार्केटिंग का हर कामयाब बंदा कुछ महीनों के भीतर आपको गायब नजर आएगा।
मुझे लगता है कि इस साजिश के तार इंटरनेशनली जुड़े हैं। इसमें एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग जैसे अरबपति भी शामिल हो सकते हैं। ये लोग भी अंबानी-अडानी को फंड देते होंगे। क्योंकि अगर नेटवर्क मार्केटिंग का कोई बंदा एक सेकेंड के अरबों कमा रहा है, तो अंबानी-अडानी को छोड़िए, वो मस्क जैसे दुनिया के सबसे रईस को भी कुछ महीनों में पीछे छोड़ सकता है।
इन अमीरों को सिर्फ डर ये नहीं है कि कोई नेटवर्क मार्केटिंग वाला इनसे ज्यादा अमीर हो जाएगा। इन्हें ये भी डर है कि जो आदमी को हर सेकेंड अरबों रुपये कमाता है, वो तो पूरी दुनिया की गरीबी दूर कर सकता है। पूरी दुनिया को इनसे ज्यादा अमीर बना सकता है। फिर इनकी क्या ही औकात रह जाएगी। इसीलिए ये नेटवर्क मार्केटिंग वालों को गायब करने की गिरी हुई चाल चलते हैं।



















