
संदीप ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु डीबीटी राशि हस्तांतरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी द्वारा 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 सेट यूनिफॉर्म के लिए ₹1000 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
इस सुअवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न क्षेत्रों से पधारी मातृशक्ति का अभिनंदन किया तथा सभी का उत्साहवर्धन किया।
यह पहल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि एवं सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य की हमारी सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।


















