April 20, 2026 2:16 am

अगर कोई महिला यात्री फर्स्ट एसी (1AC) कोच में अकेले यात्रा कर रही है, तो उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक विशेष व्यवस्था की है।

सुशील एडिटर इन चीफ….अगर कोई महिला यात्री फर्स्ट एसी (1AC) कोच में अकेले यात्रा कर रही है, तो उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक विशेष व्यवस्था की है। इस व्यवस्था के तहत महिला यात्री के साथ रहने वाली महिला अटेंडेंट दिन के समय सेकेंड एसी (2AC) में यात्रा कर सकती है। लेकिन रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक उसे फर्स्ट एसी कोच में महिला यात्री के साथ रहने और यात्रा करने की अनुमति होती है।

इसके लिए यह जरूरी है कि अटेंडेंट के पास सेकेंड एसी का वैध टिकट हो। ऐसी स्थिति में टीटीई भी अटेंडेंट को फर्स्ट एसी कोच में जाने से नहीं रोक सकता, क्योंकि यह नियम अकेली महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इसी तरह रेलवे ने लेडीज कोच में यात्रा करने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए भी नियम तय किए हैं। यदि कोई महिला लेडीज कोच में सफर कर रही है और उसके साथ बच्चा है, तो 12 वर्ष से कम उम्र का बच्चा अपनी मां के साथ उसी लेडीज कोच में यात्रा कर सकता है। इस स्थिति में टीटीई भी बच्चे को वहां से हटाने के लिए नहीं कह सकता।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।