April 20, 2026 4:06 am

दिल्ली का मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ था कि जबलपुर में एक और बड़ी घटना घट गई। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन संख्या 12168 बनारस–मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक यात्री प्रयागराज से सतना

अशोक ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट दिल्ली का मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ था कि जबलपुर में एक और बड़ी घटना घट गई।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन संख्या 12168 बनारस–मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक यात्री प्रयागराज से सतना की यात्रा कर रहा था। जांच के दौरान टीसी ने पाया कि यात्री के पास सामान्य (जनरल) टिकट था, जबकि वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था। आरोप है कि टीसी नागेंद्र कुमार ने पहले ₹500 पेनल्टी की मांग की और बाद में ₹200 लेकर मामला “सेटल” कर लिया।

चलती ट्रेन में यात्री से ₹200 लेना टीसी को महंगा पड़ गया। पास में बैठे एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर रेलवे ऐप पर अपलोड कर कंप्लेंट कर दिया।

वीडियो सामने आते ही पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के DRM ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीसी नागेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके तबादले का पत्र जारी किया गया और ट्रेन के सतना पहुंचते ही टीसी को डीआरएम ने फोन कर उसके कारनामे सुनाए, और बताया कि आप अब गर्मी की छुट्टी दूसरी जगह मनाएंगे। हमलोग इसकी तैयारी कर दिए हैं।

इस कॉल के बाद रेल महकमा में हड़कंप मच गया। उक्त रेल कर्मी के खिलाफ दंडात्मक चार्जशीट भी तैयार की गई है।

हालांकि यह घटना कब की है पता नहीं चल पाया लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस कार्रवाई को रेलवे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा ह

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।