
गब्बर फिर विदेशी बाला के चक्कर में पड़ गया, बची कूची प्रॉपर्टी भी लगा दी दाव पर
धवन ने सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है.
पहली शादी आयशा मुखर्जी के साथ की थी जिसमें दोनों का तलाक हो गया था
कहा जाता है धवन ने 8 साल के अंदर आयशा मुखर्जी को 12 करोड़ रुपये भेजे थे. लेकिन फिर भी वो अपना रिश्ता नहीं बचा सके थे
धवन की विदेशी दुल्हनिया सोफी शाइन एक आयरिश महिला हैं, जिनका जन्म 1990 में आयरलैंड में हुआ था. मौजूदा वक्त में सोफी की उम्र 35 साल है. सोफी ने कॉर्पोरेट जगत में अपना एक अलग ही नाम बनाया है.
धवन की दुल्हन यानी सोफी शाइन ने आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम किया है. इसके अलावा कथित तौर पर वह UAE के अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम कर चुकी हैं. बात करें सोफी की कमाई या नेटवर्थ की, तो इस बारे में बहुत पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करीब 1 से 2 करोड़ के बीच बताई गई है.


















