April 19, 2026 11:06 pm

*बीकानेर: अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ रणजीतपुरा पुलिस की कार्रवाई*

रणजीतपुरा पुलिस ने RD 129 स्थित एक ढाणी में दबिश देकर 8 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की थी।

पुलिस तलाशी के दौरान एक कच्चे छपरें में वाशिंग मशीन के पीछे कट्टे में छुपा कर रखा हुआ डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी से पूछताछ में बताया गया कि 10-15 दिन पहले ही बज्जू निवासी शंकर लाल से 20 किलो डोडा पोस्त खरीदा था। पुलिस ने शंकर लाल को भी सह आरोपी बनाया है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।