April 20, 2026 2:18 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों के घरों पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए

भोपाल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा रोड भानपुर स्थित पारसधाम कॉलोनी में पहुंचे और वहां श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत आमंत्रण टोली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों के घरों पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना करके कलश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोगों ने भारी उत्साह से स्वागत किया। यात्रा में भानपुर क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई। आमंत्रण को लेकर आमजनों में काफी उत्साह दिखा। श्री के.एल. शर्मा और श्री राजेश जैन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए जनता में काफी उत्साह है एवं जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी आमजनों को 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर समर्पित कर देंगे

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।