
वीना विग एडिटर की कलम से
दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र संत प्रेमानंद महाराज के ‘हित राधा केली कुंज’ आश्रम को लेकर इस वक्त भारी बवाल मचा हुआ है. उनके शिष्य रसिक दुलारी की रहस्यमयी मौत के बाद हर गुजरते दिन नए-नए दावे और आरोप सामने आ रहे हैं. इस विवाद में सबसे नया और चौंकाने वाला दावा क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ा है. संतों का आरोप है कि एक बिल्डर लॉबी और भू-माफिया सिंडिकेट ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नाम इस्तेमाल कर पीआर और वसूली का खेल रचा. जिसके तहत पहली बार विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर आश्रम बुलाया गया था. इसी रकम की वसूली के लिए आश्रम में साजिश का खेल रचा जा रहा है. हालांकि, पंजाब केसरी इस सनसनीखेज आरोप की पुष्टि नहीं करता है. दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार 4 जनवरी 2023 को वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे, जिसके बाद वे कई बार महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं. अब इसी पहली मुलाकात को लेकर श्री कृष्णा न्यास संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने एक बेहद सनसनीखेज दावा किया है. दिनेश शर्मा का आरोप है कि आश्रम के भीतर सक्रिय एक भू-माफिया और बिल्डर लॉबी के गुट ने अपने निजी हितों और पीआर के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च करके विराट कोहली को पहली बार आश्रम बुलाया



















