
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन से एक साधु पर महिलाओं को ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है रिपोर्ट के मुताबिक
#हेमंत_राज_मीणा पर आरोप है कि वह फेसबुक पर अलग-अलग नाम से महिलाओं से संपर्क करता है महिलाओं का आरोप है कि वह संबंध बनाने के बाद उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड करता और फिर बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल करता था,,, आरोपों के मुताबिक कई महिलाएं डर की वजह से शिकायत नहीं कर पाई,,,
बाद में महिलाओं ने उसे पकड़ने की योजना बनाई और वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस बुलाया,,,,
वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने #हेमंत_राज_मीणा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है…..



















