
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट *साइबर फ्रॉड का ये भी एक तरीका : अवश्य ध्यान दीजिये क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा है.*
आज सुबह मेरे साथ साइबर फ्रॉड होते होते बचा। ये जानकारी सभी को होनी चाहिए कि साइबर फ्रॉड का एक तरीका ये भी है ताकि ऐसे फ्रॉड से बचा जा सके।
सुबह एक अज्ञात नंबर से फोन आया और मेरे नाम की पुष्टि करने के बाद कॉल करने वाले ने कहा कि आपका एक बैंक का पार्सल आया है और हमारे डिलीवरी ब्वॉय को आपके घर का एड्रेस नहीं मिल रहा है, इसलिए मैं आपको अपने डिलीवरी ब्वॉय का नंबर भेज रहा हूं, आप उसे फोन कर लें।
मैंने कहा कि आप खुद ही अपने डिलीवरी ब्वॉय को कहें कि मुझे फोन कर ले तो कॉलर ने कहा कि डिलीवरी ब्वॉय के पास सिर्फ कॉल अटैंड करने की सुविधा है, वो कॉल नहीं कर पाएगा।
ये सुनकर थोड़ा शक हुआ। खैर, मैनें कहा कि आप डिलीवरी ब्वॉय का नंबर भेज दीजिए।
दो सेकेंड बाद ही मेरे मोबाइल पर उसी नंबर से डिलीवरी ब्वॉय का नंबर आया। लेकिन उसमें खास बात ये थी कि उस नंबर से पहले *21* लगा हुआ था। इससे शक और गहरा गया। जब एआई से इसका मतलब पूछा तो @Grok ने जो बताया, वो ज्यों का त्यों दे रहा हूं :
अगर किसी मोबाइल नंबर के आगे *21* लिखा हो (जैसे *21*9876543210#), तो इससे कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है।
विस्तार से समझें : यह एक USSD कोड है, जो जीएसएम नेटवर्क जैसे एयरटेल जिओ, बीएसएनएल और वीआई आदि) पर काम करता है।
*21* का मतलब है Unconditional Call Forwarding — यानी आपके नंबर पर आने वाली सभी कॉल सीधे उस नंबर पर चली जाएगी जो आपने *21* के बाद डाला है। आपका फोन नहीं बजेगा और कॉल सीधे दूसरे नंबर पर पहुँच जाएगी।



















