
आरती ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
जालौन के एट थाना क्षेत्र के सोमई गाँव में एक कलयुगी बहू ने अपनी सास को आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया,, बुजुर्ग महिला रात भर खुले आसमान के नीचे पड़ी रही फिर सुबह किसी ने उनको थाने तक छोड़ दिया,
इधर थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह खाना खाने के लिए बैठे ही थे कि अचानक उनकी नजर महिला पर पड़ गई. वह खाना छोड़कर बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे. महिला की हालत देखकर सबसे पहले उन्होंने माता जी को भोजन कराया, फिर उनकी समस्या सुनी
समस्या सुनने के बाद उन्होंने तत्काल ही पुलिस को गांव भेजकर बहू और बेटे को बुलवाया, फिर थाने में “आन मिलो सजना” की सेवा दी. अब बहू बेटे दोनों ही सरेंडर है और टाइम टाइम पर खाना पानी की पूछ रहे हैं।



















