

सुशील शंकर विग एडिटर इन chief की रिपोर्ट किसी भी शहर ,किसी भी राज्य और किसी भी देश की सड़के ही बता देती हैं कि यहां के शासक की सोच क्या है ? क्यों कि सड़क आज विकास की सटीक सूचक है और बेहतर क्वालिटी वाली सड़क जहां हैं वहीं पर ही तरक्की के दरवाजे खुलते हैं। क्यों कि वहां आमजन की आवाजाही और व्यापार दोनों ही बढ़ते हैं लेकिन वहीं अगर किसी शहर की सड़के क्षतिग्रस्त हैं तो वहां विकास किसी भी कीमत पर संभव नहीं हो सकता, अच्छी सड़के देश के लिए भी लाभप्रद है क्योंकि खराब और टूटी-फूटी सड़कों पर वाहनों की पेट्रोल और डीजल की एवरेज कम हो जाती है और रबड़ टायर भी काफी जल्दी घिस जाते हैं और यह दोनों हम इंपोर्ट करते है।साथ ही अगर खराब सड़कों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को भी जोड़ देवें तो नुकसान बहुत ज्यादा पहुँच जाएगा।दुखद है हमारी सरकारें टूटी फूटी सड़कों के नुकसान का गणित समझ नहीं पाई।
हां ! राजस्थान सरकार में एक एमएलए ऐसे हैं जिन्होंने इस सड़क के गणित को बहुत पहले ही समझ लिया था। यह विधायक हैं सवाई माधोपुर की खंडार विधानसभा सीट के जितेंद्र गोठवाल।
- गोठवाल ने अपने पहले ही कार्यकाल के अंदर इन्होंने अपने विधानसभा में जो विकास कार्य करवाए वह सड़कों के ही ज्यादा थे यानि सड़कों को पहले प्राथमिकता दी क्योंकि उन्हें पता था की सड़के ही विकास का आधार है और आमजन के लिए सुरक्षित भी। आज वह दूसरी बार खंडार विधानसभा के विधायक हैं उनका कहना है कि आज अमेरिका और अन्य विकसित देशों की तरक्की का राज वहां की सड़कों का इंफ्रास्ट्रक्चर ही है और उन्होंने भी खंडार विधान सभा क्षेत्र की सड़कों पर ही विशेष अपना फोकस रखा हुआ है । गोठवाल का कहना है कि अगर किसी को अपने गांव में, किसी पर्यटन स्थल या अन्य किसी अपने गंतव्य जगह पर जाना है तो वह वहां जाने वाली सबसे अच्छी सड़कों का ही चुनाव करेगा भले ही उस सड़क की दूरी ज्यादा ही क्यों नहीं हो। खंडार विधानसभा क्षेत्र में रणथंभोर के जंगल का क्षेत्र भी काफी ज्यादा पड़ता है और खंडार विधानसभा क्षेत्र जो की काफी वन विभाग के क्षेत्र में आता है। वहां नई सड़कों को निकालने के लिए वन मंत्रालय की एनओसी चाहिए होती है इसके लिए विधायक गोठवाल को बहुत मेहनत करनी पड़ी, नई दिल्ली के वन मंत्रालय में उन्होंने कई चक्कर काटे और उन्हें कई किलोमीटर जंगल में पैदल चलना पड़ा और बामुश्किल वहां सड़के बनाने की अनुमति ली, यह कोई आसान कार्य नहीं था लेकिन गोठवाल की सक्रियता और जिद ने सड़क निर्माण में नया इतिहास रच दिया । खंडार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र गोठवाल की तरह अगर सभी विधायक और सरकार सड़क का यह गणित समझ लें तो राज्य में सड़कों का विकास तो होगा ही साथ ही आमजन को आसान आवाजाही और सुरक्षित सड़कों हो या कमान करते हा हम राजस्थान वाशी




















