
आरती ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
पति की मौत के 5 साल बाद बच्चे को जन्म देने वाली विधवा गिरफ्तार, नवजात को कबाड़ में फेंकने का आरोप
पानीपत (हरियाणा): हरियाणा के पानीपत में एक 25 वर्षीय विधवा महिला को नवजात शिशु को कथित तौर पर कबाड़ में फेंकने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला के पति की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी और वह तब से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान महिला का पड़ोस के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
बताया जा रहा है कि गर्भावस्था के बारे में पूछने पर महिला ने परिजनों से पेट में गैस होने की बात कही। प्रसव के बाद सामाजिक बदनामी के डर से उसने नवजात को कथित तौर पर कबाड़ में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



















