
रंजू ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
बुढ़ापे में चढ़ा इश्क का बुखार या नौकरी के नाम पर ‘ऑफर’ का नया अंदाज?
मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा में है। एक महिला ने आरोप लगाया कि नौकरी देने के बदले उससे कथित तौर पर अनुचित मांग की गई। महिला का दावा है कि उसने पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया और मामले को सामने लाया।
अब सवाल यह है कि नौकरी देने का अधिकार था या इज्जत का सौदा करने का लाइसेंस?
अगर आरोप सही हैं तो ऐसे लोगों को कानून का आईना दिखाना बेहद जरूरी है। हालांकि, मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।



















