

सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट जयपुर। राजापार्क क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में धुत कार सवार बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाश अचानक एक जूस की दुकान में घुस गए और जूस सेंटर के मालिक वैभव के सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल वैभव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनके सिर पर 12 टांके लगाए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद बदमाश कार से मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने तेज रफ्तार कार से राजापार्क निवासी कुणाल भाटिया और दुकानदार समीर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित कार एक दुकान में जा घुसी।
जब आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कार से डंडे और सरिए निकालकर राहगीरों पर हमला कर दिया। हंगामे के बीच



















