
- रस्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
“यह हैं अरबपति बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल, जिनकी उम्र है केवल 26 साल। इनकी 1 महीने बाद शादी होने वाली थी सिया गोयल से, जिनकी उम्र है 25 साल। दोनों की अरेंज मैरिज फिक्स होती है, दोनों की फैमिली अरबपति हैं। अब शादी से कुछ समय पहले ही सिया का बर्थडे आता है, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों कपल जाते हैं लोहागढ़ फोर्ट। और अचानक से केतन का पैर फिसल जाता है और वो खाई में गिर जाता है।
यह खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है, सबको लगता है यह एक्सीडेंटल डेथ है। लेकिन, पुलिस को शक होता है क्योंकि जिस जगह पर वो गया था और वो जहाँ से गिरा है, कहीं से भी ऐसा नहीं लगता था कि यह एक नॉर्मल एक्सीडेंट है। पुलिस को शक हुआ, पुलिस ने इन्वेस्टिगेट किया तो पता चला अपने गरीब बॉयफ्रेंड के लिए अरबपति मंगेतर की जान ले ली। वो भी किसने? होने वाली पत्नी ने। जी हाँ, सिया ने पूरी प्लानिंग करी, प्लानिंग के तहत उसे पहाड़ पर लेकर गई ट्रैकिंग का बहाना बनाकर और अपने बॉयफ्रेंड को पीछे से फोन कर कर बुलाया, जिसका नाम था चेतन चौधरी—’तू आजा’। और चेतन चौधरी वहाँ पहुँचा और उसने केतन को धक्का दे दिया। धक्का दिया, वो गिरा और उसकी मौत हो गई।
पूरी कहानी क्या है? इस इनकी शादी के लिए जयपुर में पैलेस बुक हुआ था, दो प्राइवेट प्लेन बुक हुए थे और फैमिली ऐसी थी कि दोनों फैमिली बहुत स्ट्रांग थी पैसे से और दोनों की फैमिली में बहुत अच्छा संबंध भी था। फैमिली ने अरेंज मैरिज फिक्स की थी, लड़की ने कोई मनाही नहीं की थी कि मुझे इससे शादी नहीं करनी है, लड़की भी एग्री हो गई थी। प्री-वेडिंग की शूट होनी थी बाली में और बाली में पूरी बुकिंग हो रखी थी। बकायदा जो उसका बर्थडे था, मतलब 1 दिन पहले, हत्या के अगले दिन इस लड़की का बर्थडे था और बर्थडे के लिए 40 कमरों वाला लग्जरी रिसॉर्ट बुक किया था और वहाँ अपनी होने वाली पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने वाला था। लेकिन, यह पत्नी सेम टू सेम सोनम रघुवंशी जैसी निकली। वहाँ बस एक चीज़ थी कि शादी के बाद कत्ल हुआ, यहाँ शादी से पहले ही कत्ल हो गया।
केतन अपनी बैचलर्स की पढ़ाई करने के लिए, पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए वो चला जाता है फॉरेन और फॉरेन से पढ़ के आता है। पापा का बहुत बड़ा कंस्ट्रक्शन का बिजनेस था और नामी बिजनेसमैन थे पुणे के। अब ऐसे में पिता ने पिता ने बोला कि ‘बेटा, अब तू हमारी कंपनी को संभाल’ और वो डायरेक्टर बन जाता है। डायरेक्टर बनता है और पापा के बिजनेस को धीरे-धीरे संभालने लगता है और इनका काफी ज्यादा नाम था अपनी कम्युनिटी में और बकायदा बिजनेस लॉबी में भी। धीरे-धीरे बेटे की उम्र बढ़ गई, बेटे की उम्र 26 साल हो गई। अब पिता ने सोचा कि बेटे की लाइफ पार्टनर एक होनी चाहिए और वो बिजनेस में भी कंसंट्रेटेड रहेगा और लाइफ पार्टनर रहेगी तो उसकी लाइफ में आगे बढ़ने में मदद करेगी। ऐसे में वो आसपास अपने लोग, जान-पहचान वाले लोगों को और बिजनेस पार्टनर सबको बताते हैं कि ‘मैं अपने लड़के के लिए एक अच्छी लड़की ढूंढ रहा हूँ’। अब ऐसे में उनका ही एक रिलेटिव में एक रिश्ता निकल कर आता है और एक लड़की थी जिसकी उम्र 25 साल थी, उसका नाम है सिया गोयल। अब सिया भी इनके जो पहचान वाले हैं, उनके रिश्तेदार की एक रिलेटिव की पहचान वाली निकल गई। अब वो फैमिली भी काफी पैसे वाली थी, दोनों ही फैमिली खरबपति फैमिली थी, मतलब दोनों ही फैमिली के पास बहुत ज्यादा पैसा था। अब ऐसे में दोनों फैमिली में बातचीत होती है और दोनों लड़का-लड़की एक दूसरे को देखते हैं और शादी के लिए राजी हो जाते हैं। तो अरेंज मैरिज यहाँ से फिक्स हो जाती है और शादी होने वाली थी जून के बाद। जून के बाद डेट रखा गया है, कहीं बोला जा रहा है जुलाई और कहीं बोला जा रहा है नवंबर। डेट अभी फिक्स कार्ड मेरे पास भी नहीं आया है, लेकिन यही शादी जो है, 1-2 महीने में होने वाली थी।
अब ऐसे में सब कुछ तय था। अब लड़की जो थी, वो भी रेडी थी, फोन पर दोनों की नॉर्मल बातचीत भी होती थी। फिर 31 मई को ये लोग डिसाइड करते हैं कि ये बोलती है कि ‘मुझे ना फोर्ट पर कहीं जाकर, कहीं पुराने किले पर जाकर मुझे प्री-वेडिंग शूट या शूट करना है, मुझे बाली नहीं जाना है’। लेकिन फिर भी केतन बोलता है कि ‘हम बाली भी चल लेंगे और तुम जहाँ बोलोगी वहाँ भी शूट कर लेंगे’। तो बाली में बकायदा केतन जो है, वो रिसॉर्ट वगैरह बुक कर देता है, सब कुछ बुक कर देता है कि हम वहाँ जाएंगे और हम वहाँ प्री-वेडिंग शूट करवाएंगे। अब शादी से पहले आजकल शौक चल गया कि लोग प्री-वेडिंग शूट करवाते हैं। लेकिन, वो रेडी नहीं होती और अपना पासपोर्ट फाड़ के फेंक देती है और बोलती है ‘घूम हो गया’। और अब वो पासपोर्ट ढूंढने में और टाइम लगेगा। तब तक अब थोड़े दिन बाद ही, यानी 18 जो 18 जून के बाद, 19 जून को इसका बर्थडे आने वाला था, उससे पहले यह पूछती है, ‘तुम मुझे क्या सरप्राइज दोगे?’ यह बोले कि ‘तुम जहाँ बोलोगी वहाँ मैं तुम्हें घूमने लेकर जाऊँगा’। तो यह कुछ समय पहले, यानी सिया जो है कुछ समय पहले 31 मई को अपने होने वाले पति केतन को लोहागढ़ फोर्ट लेकर गई थी। ये लोनावला में स्थित फोर्ट है, देखिए पहाड़ियों के ऊपर ये जो किला बना हुआ है, काफी फेमस किला है। इसको आयरन फोर्ट भी कहा जाता है क्योंकि ये बहुत ज्यादा मजबूत है और इतना इतना फेमस है कि दूर-दूर से लोग जाते हैं यहाँ ट्रैकिंग करने के लिए। अब काफी फेमस है और काफी ऊँचाई पर बना है और यहाँ का व्यू भी काफी अच्छा है, तो बहुत सारे लोग यहाँ आते हैं और टूरिस्ट भी आते हैं इसे देखने के लिए।
अब 14 जून को वापस से दूसरी बार ये लोहागढ़ फोर्ट उसे लेकर जाती है और उसे घुमाती-फिराती और अचानक से इसको कॉर्नर पे ले जा के डराती है कि बोलती है ‘वो देखो साँप’। फिर वो झटके में डर जाता है, लेकिन वो गिरता नहीं है। लेकिन यहाँ उसको शक नहीं होता है अपनी होने वाली पत्नी पर कि वो कुछ उसके साथ गलत करने का प्लानिंग कर रही है। अब ऐसे में अब धीरे-धीरे तारीख आ जाती है उन् 18 जून, 18 जून और 19 जून को इसका बर्थडे था। तो ये बोलती है, ‘मुझे वापस से बर्थडे महाबलेश्वर में ही मनाना है और हम उसी फोर्ट पर जाएंगे लोनावला वाले और वहाँ का सीनरी देख के आएंगे, मुझे ट्रैकिंग बहुत ज्यादा पसंद है’। अब बॉय- अब जो होने वाला पति है केतन, उसे लग रहा था कि सच बोल रही है, इसे सच में बहुत ज्यादा पसंद होगा घूमना, इसे सच में ज्यादा ट्रैकिंग पसंद होगी, नेचर पसंद होगा, तो अच्छा है। बहुत सारे लोग सोचते हैं अच्छा है, मैं इसको तो कहाँ बाहर लेकर जाना चाहता हूँ, विदेश यात्रा पर लेकर जाना है, लेकिन ये छोटी-मोटी चीज़ों में ही खुश है। तो उसे लग रहा था कि बहुत अच्छा नेचर है ये तो, कहा जा सकता है।
अब ऐसे में 18 जून को ये ट्रिप पर जाते हैं और ये ट्रिप इनकी आखिरी ट्रिप होने वाली थी। अब ये सुबह साढ़े साढ़े 10:00 बजे जो है ट्रैकिंग करना शुरू करते हैं और ट्रैकिंग के बीच में पहाड़ी की एक चोटी पर ये जाते हैं और ऐसा बताया जाता है कि केतन कहता है कि ‘मेरी फोटो निकाल दो’। वो वो बोलती है केतन को ‘थोड़ा साइड जाकर खड़े हो’ और वो वहाँ खड़ा होता है और उसका पैर फिसल कर वो गिर जाता है। और गिर जाता है तो तुरंत 10:30-11:00 बजे के आसपास जो है फोन करती है जो लड़की है ऊपर से पुलिस वालों को और रेस्क्यू टीम वालों को। पुलिस और रेस्क्यू टीम वहाँ पहुँचती है, 3 घंटा लगता है रेस्क्यू ऑपरेशन में, फिर जब केतन मिलता है तो केतन मृत हालत में मिलता है और उसको हॉस्पिटल लेकर जाते हैं तो उसकी मौत हो जाती है।
अब यहाँ तक स्टोरी सबको लगती है एक एक्सीडेंटल डेथ थी, क्योंकि लड़की ने सबको एक सेम कहानी सुनाई थी कि वो पहाड़ से फिसला और गिरकर मौत हो गई। लेकिन, इस लोहागढ़ फोर्ट में ऐसे कम इंसिडेंट हुए हैं, बहुत रेयर इंसिडेंट हुए हैं कि ऐसे कोई गिरकर किसी की मौत हो जाए। हर किसी को शक लगता है कि इतना आसान नहीं है, जो स्टोरी बोली जा रही है वो कहीं ना कहीं सही नहीं लग रही। और शादी के कुछ महीने पहले और बर्थडे के 1 दिन पहले लड़का ऐसे गिरकर मर जाता है और उसकी मौत हो जाती है, ये कहीं ना कहीं सस्पिशियस है। अब पुलिस जो है जाँच करना शुरू कर देती है और लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लेती है, थोड़े डिटेल्स निकालती है तो पता चलता है कि ये लोग तीन लोग गए थे, मतलब लड़की के साथ और दो दोस्त गए थे, लेकिन लड़की एक लड़के से बात कर रही थी जिसका नाम था चेतन चौधरी। और उसका मोबाइल नेटवर्क भी वहीं मिलता है। फिर पुलिस उसका और फोन खंगालती है तो पता चलता है कि ये दोनों आपस में चैट भी कर रहे थे, ये दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड थे, यानी ये दोनों रिलेशनशिप में थे। पुलिस हैरान हो जाती है, पुलिस बोलती है ‘अब तो दाल में कुछ काला है’। फिर चेतन चेतन जो है चौधरी, उसको पुलिस जो है 23 जून को गिरफ्तार कर लेती है। गिरफ्तार करती है, उससे पूछताछ करती है, कड़ी पूछताछ में वो सब राज खोल देता है। वो बताता है कि ‘मैं और सिया काफी समय से रिलेशनशिप में थे और हम दोनों ने प्लान किया था केतन को मारने का और सिया ने बड़ी प्लानिंग के तहत जो है केतन को उस पहाड़ी की चोटी पर लाया, वो अपने दो दोस्त के साथ गई, उसने मुझे फोन कर कर बुलाया और मैं वहाँ पहुँचा और मैंने उसे धक्का दे दिया, धक्का दिया उसकी वहीं गिरकर मौत हो गई और मैं वहाँ से फरार हो गया’।
यह सुनने के बाद पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, पुलिस ने जब ये बात बताई और लोगों को बताई तो हर कोई हैरान था। और ये जो चेतन चौधरी है, ये काफी समय से इसके साथ रिलेशनशिप में था। अब इन दोनों के रिश्तों के बारे में केतन को नहीं पता था, ना लड़की के घर वालों को पता था। अब ये था सीक्रेट रिलेशनशिप। अब इसे लग रहा था लड़की को, ‘अगर मेरी शादी केतन से हो जा रही है तो मैं चेतन को कभी जीवन में मिल नहीं पाऊँगी, अब वो अपने घर वालों को भी नहीं मना कर पा रही है कि मैं शादी के लिए मना कर दूँ’। वो ऐसा सोच रही थी कि ‘अगर मैं इसको मार दूँगी, एक्सीडेंटल डेथ हो जाएगा, अब ऐसे में मेरे परिवार वाले मुझे अरेंज मैरिज के लिए फ़ोर्स नहीं करेंगे, फिर मैं बोलूँगी कि मैं आपके पसंद से नहीं शादी करूँगी, देखे ना आपके पसंद से शादी की और लड़का जो है उसकी एक्सीडेंट में मौत हो गई। तो अब मैं अपने पसंद से शादी करूँगी और शादी टल जाएगी 1-1.5 साल के लिए, तब तक मेरा बॉयफ्रेंड कुछ कर लेगा’। और उसका बॉयफ्रेंड ऐसा नहीं था कि वो केतन जैसा बहुत अरबपति था, एक नॉर्मल फैमिली से था। अब दोनों ने पहले ही बाली का ट्रिप का प्लान किया था केतन ने, लेकिन उसने वो प्री-वेडिंग ट्रिप सोचिए कैंसिल कर दिया, तभी भी केतन को कुछ भी शक नहीं हुआ क्योंकि केतन बहुत ही अच्छे नेचर का लड़का था, मतलब बहुत ही साफ दिल लड़का था। वो ज्यादा ये सब चालाकी, ये सब चीज़ें करता नहीं था, क्योंकि उसके दोस्त बता रहे थे कि बहुत सीधा था, अच्छा लड़का था, बहुत ही बिजनेस ओरिएंटेड था और अपने परिवार की आज्ञा का पालन करता था।
अब ऐसे में ये सब चीज़ें हुईं। अब परिवार वालों ने भी शक जताया ही था थोड़ा बहुत कि क्या पता शायद ये इसमें ये शामिल हो। पुलिस ने सिया के मोबाइल फोन्स, उसके जो चैट्स थे, लोकेशन डिटेल्स थीं, उन सबको जो है कलेक्ट कर लिया है और इसमें जाँच चल रही है। चेतन चौधरी को 23 जून 2026 को रात के 2:00 बजे गिरफ्तार किया गया, वहीं सिया गोयल को अगले ही दिन सुबह 23 जून को ही सुबह-सुबह 7:00 बजे गिरफ्तार किया। रात में ही पुलिस ने चेतन से कड़ी पूछताछ की तो चेतन ने सब कुछ सच बता दिया कि ‘हाँ, हमने ये सब चीज़ की’। सोचिए, सेम टू सेम सोनम रघुवंशी जैसा केस था। सोनम ने लेकिन वहाँ शादी के बाद हत्या की थी बॉयफ्रेंड के साथ मिलके, यहाँ जो लड़की है उसने शादी से पहले। और सोचिए, प्रोफाइल कोई बहुत नॉर्मल प्रोफाइल नहीं थी, अरबपति था लड़का, बाहर से पढ़ कर आया था और अच्छी खासी सैलरी थी, सब कुछ बढ़िया था। फिर भी लड़की ने जो है अपने बॉयफ्रेंड को चुना और शादी से कुछ समय पहले ही उसकी हत्या कर दी। आजकल लोग लंबे-लंबे समय तक रिलेशनशिप में हैं, 4-4 साल का रिलेशनशिप है, लेकिन शादी की कमिटमेंट है नहीं, किसी और से शादी करनी नहीं है, तो भाई किसी और का जीवन क्यों समाप्त कर रहे हो ….?
अब धीरे-धीरे इसमें और डिटेल्स आएंगे और सब डिटेल्स मैं आप तक लेकर आऊँगा, तब तक के लिए धन्यवाद मित्रों…!
@



















