
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट
तो भाई अब साफ हो लिया कि #शिवसेना UBT के 9 में से 7 सांसद पार्टी छोड़ कर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट जे साथ जा रहे हैं और अब NDA का हिस्सा होंगे…!
इन सात में से 6 ने अपना समर्थन या विलय पत्र लोकसभा स्पीकर को दे दिया है!
और 5 ने तो खुलकर अपना पक्ष भी रख दिया है
बाकी दो जल्द घोषणा कर देंगे… “बातचीत”
चल रही है… जल्द इनको भी आत्मा की आवाज सुनाई दे जायेगी…
इन पांच के नाम हैं 1. संजय हरिभाऊ जाधव
2. भाऊसाहिब वाकचौरे 3. संजय देशमुख 4. नागेश पाटिल 5. ओमराजे निम्बालकर…!
संजय दीना पाटिल और राजाभाऊ वाजे की आत्मा भी जोर से आवाज मार रही है…
उधर अरविन्द सामंत को मंत्री बनना है तो उनकी आत्मा की आवाज को फिलहाल हल्का पोलियो हुआ है…. जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
उद्यो….. तुमाए तो दिन पतझड़ के लग गए भाई…
वो भी दूसरी बार…
बाकी पहले ही बताया था आपको…
मोटा भाई ने अपने मोटा भाई को प्रॉमिस किया है 400 पार करवा कर ही मानेंगे …!



















