
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
एक महिला होकर के भी महिलाओं और लड़कियों पर ममता बनर्जी ने कैसी दरिंदगी की थी….!
रंजीता प्रमाणिक बंगाली लड़की है वही बंगाली लड़की जिसका नारा ममता बनर्जी देती थी कि बंगाली अस्मिता सबसे आगे होगी…!
लेकिन बंगाली लड़कियों के साथ ममता बनर्जी ने क्या किया अब वह निकलकर सामने आ रहा है..!
रंजीता प्रमाणिक और उनके भाई दोनों भाजपा और कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े वह इलाके में बीजेपी का प्रचार करने लगे थे,
फिर तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने इनको धमकी दी,
इनको मना किया तुम लोग हिंदूवादी संगठनों और बीजेपी का प्रचार मत करो,
रंजीता प्रमाणिक भाजपा महिला युवा मोर्चा से भी जुड़ी थी सक्रिय कार्यकर्ता थी।
फिर 2021 में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने रंजीता प्रमाणिक के ऊपर तेजाब फेंक दिया ….!
तेजाब हमले में रंजीता प्रमाणिक झुलस गई थी लेकिन इनका चेहरा बच गया पर कमर और कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया जिससे चमडी सिकुड़ गई और पैर भी सिकुड़ गए,
फिर उनके भाई पर भी हमला हुआ इनका भाई भी किसी तरह से बचा,
उसके बाद पूरा परिवार पहले जयपुर गया वहां कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इनका इलाज करवाया, इनके कई ऑपरेशन हुआ पैरों में रॉड लगाकर सीधा किया गया लंबे समय तक स्किन का भी इलाज हुआ,
उसके बाद यह लोग काशी में रहे वहां भी इनका कई इलाज हुआ फिर अब यह लोग भोपाल में रहे हैं…!
सरकार बदलने के बाद रंजीता प्रमाणिक का परिवार के मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग से मिला और विश्वास सारंग को पूरी बात बताई।
तब जाकर के रंजीता प्रमाणिक के ऊपर क्या हुआ था पूरी दुनिया ने जाना।
रंजीता प्रमाणिक और उनके परिवार इतना डर गया था कि पुलिस केस करने की हिम्मत भी नहीं कर सका क्योंकि जब उनके पिता पुलिस थाने में गए तब पुलिस वालों ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते बेहतर होगा कि बंगाल छोड़ दो और उसी थाने में तब तक तृणमूल कांग्रेस के गुंडे आ गए और थाने में ही रंजीता प्रमाणिक के पिताजी की भी पिटाई की गई थी…!
अब सरकार बदल गई है लेकिन फिर भी रंजीता प्रमाणिक का परिवार इतना डरा हुआ है कि वह वापस बंगाल जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है…!
लेकिन क्योंकि मध्य प्रदेश के मंत्री ने इस पूरे मामले को ट्वीट किया है तो सुवेन्दु अधिकारी सरकार इस पूरे मामले की फिर से जांच करवाने के आदेश दिए हैं और परिवार को फिर से पश्चिम बंगाल बुलाया जा रहा है।



















