
रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
गुरुग्राम से महिलाओं की सुरक्षा को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला सुबह ऑफिस जाने के लिए Rapido कैब में बैठी थी।
लेकिन सफर शुरू होते ही ड्राइवर ने ऐसी गंदी हरकत शुरू कर दी जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
आरोप है कि चलती गाड़ी में ड्राइवर ने अपनी पैंट की जिप खोल दी और महिला के सामने अश्लील हरकत करने लगा।
डरी हुई महिला ने हिम्मत दिखाई, मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया और किसी तरह अपनी जान बचाकर कैब से नीचे उतरी।
इसके बाद महिला सीधे पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दी।
गुरुग्राम पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को सिर्फ कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला बताया जा रहा है।
लेकिन सवाल अब भी वही है —
जब अपराध महिलाओं के खिलाफ हो रहा है तो आखिर ऐसे आरोपियों का चेहरा क्यों छिपाया जाता है?
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ऐसे लोगों की पहचान सार्वजनिक हो ताकि दूसरी महिलाएं सतर्क रह सकें।
साथ ही कैब कंपनियों को ड्राइवर वेरिफिकेशन, बैकग्राउंड चेक और सेफ्टी मॉनिटरिंग को पहले से ज्यादा सख्त करना होगा।
चौंकाने वाली बात यह भी है कि गुरुग्राम में ऐप बेस्ड कैब और बाइक टैक्सी से जुड़ी महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।



















