अनीता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सुनसान सड़क पर अकेली जा रही एक लड़की उस वक्त डर गई, जब पीछे से कार में सवार एक व्यक्ति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कार चला रहा शख्स लगातार अश्लील बातें करते हुए लड़की को जबरदस्ती कार में बैठने के लिए कहने लगा।
डरी-सहमी लड़की बिना कुछ बोले तेजी से आगे बढ़ती रही, लेकिन आरोपी की बदतमीजी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। सड़क पर माहौल इतना डरावना हो चुका था कि लड़की पूरी तरह घबरा गई थी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर इस हरकत पर पड़ गई। दोनों ने तुरंत बाइक रोककर कार को रुकवाया और आरोपी को बाहर निकाल लिया। पहले तो नशे में धुत व्यक्ति दबंगई दिखाने लगा, लेकिन जब युवकों ने उसे जमकर फटकार लगाई और दो-चार थप्पड़ जड़ दिए, तो उसकी सारी अकड़ निकल गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी युवकों की हिम्मत की तारीफ की। लोगों का कहना है कि अगर हर जगह ऐसे जागरूक लोग आगे आएं, तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर काफी हद तक रोक लग सकती है।