
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट westBengal विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। All India Trinamool Congress द्वारा नामित विधायक Sohandev Chattopadhyay से विधानसभा सचिवालय ने 80 विधायकों के समर्थन पत्र की मांग की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी की ओर से भेजे गए पत्र पर Abhishek Banerjee के हस्ताक्षर थे, लेकिन सचिवालय ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद चट्टोपाध्याय ने RTI दाखिल कर 2011, 2016 और 2021 में नेता प्रतिपक्ष चयन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मांगी है।
टीएमसी का कहना है कि पहले ऐसी प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती थी और सचिवालय सीधे विपक्ष के नेता को मान्यता दे देता था। वहीं, ट्रेजरी बेंच के कुछ सदस्यों ने सवाल उठाया है कि विधायक दल में औपचारिक पद न होने के बावजूद अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर क्यों स्वीकार किए जाएं।



















