
अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
यूपी के झांसी से आया एक हैरान कर देने वाला मामला सामने, फ्लैट में मिला करोड़ों का सोना और कैश…
यूपी के झांसी में पुलिस जब एक फ्लैट पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर आंखे फटी की फटी रह गईं।
फ्लैट के अंदर कुबेर का खजाना भरा था। घर के अंदर सोने की बिस्किट और जेवरों का जखीरा भी मिलानोट इतने थे कि पुलिस गिनते-गिनते ही थक गई।
पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। दरअसल शुक्रवार को पुलिस रॉयल सिटी के फ्लैट में छापा मारने पहुंची तो यहां बड़े पैमाने पर सट्टा चलता मिला।
पुलिस फ्लैट में घुसी तो अंदर सोने के बिस्किट, जेवरों का जखीरा और नोटों का अंबार था।
अंदर मौजूद महिलाएं 12 मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा था।
नगदी इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। इसके देर रात तक पुलिस नोटों को गिनती रहीं।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रॉयल सिटी एलएस-9 फ्लैट में आईपीएल मैचों पर ऑन लाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था।
बैगों में कैश भरा था। 100, 200, 500 रुपए के नोटों के बंडल पाए गए हैं। कुल 18.92 लाख रुपए नगद मिले।
900 ग्राम के सोने के बिस्कुट, सिक्के, चार किलो चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि जेवरात और नगदी कुछ समय पहले सिपाही रजत द्वारा लाकर रखा गया था।
यह संपति ऑन लाइन सट्टा खिलाने से मिली है।
उन्होंने सुमित साहू, आशीष उपाध्याय, विशेष भार्गव के साथ मिलकर ऑन लाइन सट्टा खिलवाने की बात कबूली है।



















