
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की कलम से जहां पत्नी ढूंढने के नाम पर पुलिसवालो ने की गोवा की सेर ओर खर्च कर दिए 65000 रुपए
एक व्यक्ति की पत्नी 3 बच्चों को छोड़कर घर से भाग गई तो पीड़ित पति थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराने गया था
कहा कुछ दिन बाद पुलिस वालो ने उसकी पत्नी की लोकेशन गोवा में बताई तो उससे साथ चलने को कहा
पत्नी की तलाश कर रहे पति को पुलिस वालो ने मदद करने की बजाए लूट का जरिए बन लिया और उसे झांसा देकर अपने साथ ले गए
इस तलाश की आड में इस सफर का पूरा खर्च पीड़ित से ही वसूल किया गया जो करीब 65 हजार रुपए था
ताज्जुब की बात है 65 हजार रुपए खर्च करवाने और गोवा की सेर करने के बाद भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा
हद तो तब हो गई जब जब पुलिस वालो ने दुबारा गोवा घूमने का दबाव बनाया और धमका कर कहा अगर पत्नी चाहिए तो खर्च करना ही पड़ेगा
इस सब से तंग आकर पीड़ित पति ने इसकी शिकायत cm help line पर कर दी पीड़ित का कहना है उसके बच्चे बहुत छोटे हैं वो अपनी पत्नी को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करेगा



















